महाराष्ट्र: घर में सो रहे शख्स को परिवार समेत जंगल उठाकर ले गए नक्सली, की हत्या

महाराष्ट्र में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों (Naxalites) ने एक युवक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। जिस युवक की हत्या की गई, उसका नाम विनोद मड़ावी है।

गड़चिरोली: महाराष्ट्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली (Naxalites) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील के कोठी गांव का है।

यहां पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। जिस युवक की हत्या की गई, उसका नाम विनोद मड़ावी है।

झारखंड: नक्सल अभियान के खिलाफ पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 4 अपराधियों को पकड़ा

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात विनोद अपने परिवार के साथ घर पर था और सो रहा था। रात में 11 से 12 बजे के बीच कुछ नक्सली गांव में हथियारों के साथ आए और विनोद को घर से उठाकर जंगल ले गए। जंगल ले जाकर नक्सलियो ने विनोद की हत्या कर दी।

बुधवार सुबह विनोद का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने विनोद के पिता की पिटाई भी की। कहा जा रहा है कि नक्सली, विनोद को उसके परिवार समेत जंगल ले गए थे, लेकिन फिर उसके परिवार को जंगल से वापस घर भेज दिया और विनोद की हत्या कर दी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें