गिरफ्तार किए गए PLFI नक्सलियों की पहचान बेरगा लुगुन (20 वर्ष) और दुबिया टोपनो (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से देसी रायफल, एक देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 29 जिंदा कारतूस, एक वायरलेस सेट, एक मोबाइल फोन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।
सोनुवा: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले का है। यहां चाईबासा पुलिस और CRPF 60 बटालियन ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की और गुदड़ी थाना क्षेत्र के मनमारु जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के एरिया कमांडर समेत सांगी दस्ते के 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय लिंडा ने भी की है।
गिरफ्तार किए गए PLFI नक्सलियों की पहचान बेरगा लुगुन (20 वर्ष) और दुबिया टोपनो (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से देसी रायफल, एक देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 29 जिंदा कारतूस, एक वायरलेस सेट, एक मोबाइल फोन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।
नक्सली बेरगा लुगुन गुदड़ी के डारियो- कमरोड़ा और दुबिया टोपनो बंदगांव के डोरोबो गांव का है। दोनों ही नक्सली PLFI में पूरी तरह सक्रिय थे और नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इन दोनों पर कई मामले भी दर्ज हैं।
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये दोनों नक्सली इलाके में घूम रहे हैं, इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App