Jharkhand: लोहरदगा में नक्‍सली हमला, 2 जवानों को गोली लगी, ऑपरेशन जारी

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को हुई है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे तमाम अभियानों की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला लोहरदगा का है, जहां नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है और 2 जवानों को गोली लगी है।

नक्सलियों (Naxalites) और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को हुई है। घायल जवानों को रांची के हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। एसडीपीओ जितेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कितने नक्सली मरे हैं, या घायल हैं, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 80 लाख के पार, बीते 24 घंटे में आए 48,648 नए केस

घायल जवानों को अभी एंबुलेंस में ही इलाज चल रहा है। रांची से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है, जिससे जवानों को रांची के हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएगा। इस घटना में सैट का एक जवान और जिला पुलिस का एक जवान घायल हुआ है।

ये मुठभेड़ इतनी भीषण थी कि इसमें दोनों ओर से 2000 राउंड की फायरिंग हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

घायल जवान का नाम अंजनी कुमार है और उनके सीने में गोली लगी है। दूसरे जवान का नाम उपेंद्र है, उनकी जांघ में गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई है। नक्सलियों ने पहाड़ के दोनों ओर से हमला किया है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ अभी जारी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें