झारखंड: नक्सली करम सिंह मुंडा गिरफ्तार, आधा दर्जन मामलों में थी पुलिस को तलाश

एसपी इंद्रजीत महाथा ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार नक्सली (Naxali) करम सिंह पूर्ति कई हार्डकोर नक्सलियों के साथ सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर चुका है।

Naxali

सांकेतिक तस्वीर

यह नक्सली (Naxali) जीवन कांडुलना, सुरेश मुंडा, लोदरो बोदरा जैसे हार्डकोर नक्सली दस्‍ते का सक्रिय सदस्य है। वह कई हार्डकोर नक्सलियों के साथ सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर चुका है।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रांची के तुपुदाना से नक्सली (Naxali) करम सिंह पूर्ति उर्फ चाड़ा को गिरफ्तार किया है।

यह नक्सली (Naxali) जीवन कांडुलना, सुरेश मुंडा, लोदरो बोदरा जैसे हार्डकोर नक्सली दस्‍ते का सक्रिय सदस्य है। इस मामले में एसपी इंद्रजीत महाथा ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार नक्सली करम सिंह पूर्ति कई हार्डकोर नक्सलियों के साथ सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर चुका है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

करम सिंह को रांची में गिरफ्तार किया गया। वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस के साथ मुठभेड़, लेवी समेत आधा दर्जन मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। नक्सली करम सिंह पूर्ति सोनुवा, टेबो, कराइकेला, गुदड़ी आदि क्षेत्र में सक्रिय था।

करम सिंह पूर्ति उर्फ चाड़ा की गिरफ्तारी से कई और नक्सली गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और आने वाले समय में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें