‘द व्हाइट टाइगर’ के एक्टर आदर्श गौरव को मिला BAFTA 2021 के लीडिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाले एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) का नाम  ब्रिटिश अकेडमी फिल्म (BAFTA 2021) की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है।

Adarsh Gourav

ग्रे शेड के किरदार में आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहना की थी। इस फिल्म को रमीन बेहरानी ने डायरेक्टर किया है।

फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाले एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) का नाम  ब्रिटिश अकेडमी फिल्म (BAFTA 2021) की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। ‘द व्हाइट टाइगर’ में आदर्श गौरव, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ दिखे थे। इस फिल्म में लोगों को आर्दश की एक्टिंग खूब पसंद आई थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है और आदर्श गौरव को नॉमिनेट होने की बधाई भी दी है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि भारतीय टैलेंट को दो BAFTA नॉमिनेशन मिले हैं। इस फिल्म में सारे भारतीय स्टार कास्ट थे। गौरव इस सम्मान के काबिल हैं और उनको बधाई। रमीन बेहरानी ये तो बनता था।

आदर्श गौरव के साथ इस कैटेगरी में रिज अहमद को साउंड ऑफ मेटल, चाद्विच्क बोसेमन को मा रेनेस ब्लैक बॉटम, अंथोनी होपकिंस को द फादर, मैडस मिकेलसन को अनअदर राउंड और ताहर रहीम को द मॉरिटानियन के लिए नॉमिनेशन मिला है। वेल बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा।

फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में आदर्श गौरव एक ऐसे महत्वकांक्षी ड्राइवर का किरदार निभा था। जो अपने मालिक (राजकुमार राव) की तरह अमीर बनना चाहता है। ग्रे शेड के किरदार में आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहना की थी। इस फिल्म को रमीन बेहरानी ने डायरेक्टर किया है। अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है।

रणबीर कपूर आए कोरोना की चपेट में! अंकल रणधीर कपूर ने बताई ये बात

बता दें कि ‘द व्हाइट टाइगर’ में आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) एक ऐसे महत्वकांक्षी ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं जो अपने मालिक (राजकुमार राव) की तरह अमीर बनना चाहता है। इस फिल्म को रमीन बेहरानी ने डायरेक्टर किया है। अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है।

ये भी देखें-

‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव हैं। ये कहानी एक नौकर और उसके मालिक की है। नौकर बलराम अपने मालिक को खुश करने की पूरी कोशिश करता है और अमीर आदमी बनने की हर कोशिश करता है। बलराम को लगता है कि वो नौकर से अपने मालिक जैसा बन सकता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें