World Health Day: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें वजह

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) को मनाने की शुरुआत साल 1950 से हुई। तभी से 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) को मनाने की शुरुआत साल 1950 से हुई। तभी से 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। WHO से जुड़े सभी देश इस दिन को मनाते हैं।

नई दिल्ली: हेल्थ सेक्टर में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) एक अहम दिन है। इस दिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लगातार इस बात की कोशिश कर रहा है कि दुनिया में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीता जा सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित हों।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

7 अप्रैल साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की गई थी। लेकिन विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1950 से हुई। तभी से 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। WHO से जुड़े सभी देश इस दिन को मनाते हैं।

बॉर्डर पर मिल रही नई चुनौतियों से रहना होगा सतर्क, सैन्य अधिकारी हर गतिविधि पर रख रहे हैं नजर: सेना प्रमुख

क्या है इस दिन को मनाने का कारण

विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में समान स्वास्थ्य सेवाओं और उनके लिए जागरुकता फैलाना है। हेल्थ से जुड़ी वैश्विक समस्याओं का निपटारा, रिसर्च और तमाम कामों को करने के लिए प्रेरणा देना भी इस दिन को मनाने का एक मुख्य कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन बीते 71 सालों से दुनिया की भलाई के लिए काम कर रहा है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक सब्जेक्ट चुना जाता है। 2021 के लिए ये सब्जेक्ट ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें