इतिहास में आज का दिन – 4 जनवरी

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 4 जनवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

4 जनवरी का इतिहास

  • 2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
  • 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
  • 2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
  • 2008 – अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
  • 2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
  • 2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
  • 2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
  • 1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
  • 1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
  • 1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
  • 1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।
  • 1966 – भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरुआत।

Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा

 

4 जनवरी को जन्मी महान शख्सियत

  • 1988 – नाबिला जमशेद – भारतीय लेखक थे।
  • 1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
  • 1965 – आदित्य पंचोली – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
  • 1952 – टी. एस. ठाकुर – भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
  • 1931 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
  • 1925 – प्रदीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
  • 1925 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
  • 1924 – सेबास्तियन कप्पेन – एक धार्मिक विचारक थे।
  • 1906 – विष्णु दामोदर चितले – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
  • 1892 – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
  • 1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ‘ब्रेल लिपि’ का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

4 जनवरी को हुए निधन

  • 2017 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
  • 2016 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
  • 1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
  • 1967 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
  • 1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
  • 1905 – अयोध्या प्रसाद खत्री – खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें