
आज का इतिहास (Today History): 3 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, 3 अप्रैल, 1914 को अमृतसर के एक पारसी परिवार में जन्मे सैम मानेकशॉ (Sam Bahadur Manekshaw) एकमात्र ऐसे सेनाधिकारी थे, जिन्हें रिटायरमेंट से पहले ही फाइव स्टार रैंक तक पदोन्नति दी गई थी। अमृतसर में प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद मानेकशॉ नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में दाखिल हुए और देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पहले बैच के लिए चुने गए 40 छात्रों में से एक थे, जहां से कमीशन पाकर वह भारतीय सेना में भर्ती हुए। भारत के पहले फाइव-स्टार रैंक वाले फील्ड मार्शल, सबसे ज्यादा चर्चित सैनिक, जिन्होंने न सिर्फ सेकेंड वर्ल्ड वॉर में अपनी दिलेरी और जांबाजी के झंडे गाड़े, बल्कि चीन और फिर पाकिस्तान (Pakistan) के साथ हुए तीनों युद्ध में भी उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। कहानी भारत के पूर्व थल-सेनाध्यक्ष, फाइव-स्टार रैंक के फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की। जिन्हें उनके दोस्त और चाहने वाले आज भी सैम बहादुर के नाम से याद करते हैं।
Today History- इतिहास में 3 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
- 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
- 2006 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
- 2007 – नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
- 2008 – प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
Today History- इतिहास में 3 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
- 1914 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
- 1918 – ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
- 1929 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार
- 1931 – मन्नू भंडारी- साहित्यकार
- 1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन
- 1955 – हरिहरन- गायक
- 1958 – जया प्रदा- अभिनेत्री
Today History- इतिहास में 3 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
- 1680 – शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक
- 2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
- 2017 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App