Today History (29 May): हिंदी सिनेमा के पितामह थे पृथ्वीराज कपूर, कैमरा था इनका पहला प्यार

Today History: पृश्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर 1906 को पाकिस्तान के  समुन्दरी नामक गांव में हुआ था। पृथ्वीराज के पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। पृथ्वीराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लयालपुर और लाहौर में रहकर पूरी की। कुछ दिनों के बाद उनके पिता का तबादला पेशावर हो गया।

Today History

Today History Prithaviraj Kapoor Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 29 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) 1928 में मुंबई में इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़े थे। साल 1930 में बीपी मिश्रा के फिल्म ‘सिनेमा गर्ल’ में उन्होंने एक्टिंग किया। इसके कुछ समय पश्चात एंडरसन की थिएटर कंपनी के नाटक ‘शेक्सपियर’ में भी उन्होंने एक्टिंग की। लगभग 2 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने के बाद पृथ्वीराज को साल 1931 में प्रदर्शित फिल्म ‘आलम आरा’ में सहायक अभिनेता के रूप में काम करने का मौका मिला। पृश्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर 1906 को पाकिस्तान के  समुन्दरी नामक गांव में हुआ था। पृथ्वीराज के पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। पृथ्वीराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लयालपुर और लाहौर में रहकर पूरी की। कुछ दिनों के बाद उनके पिता का तबादला पेशावर हो गया। पृथ्वीराज ने अपनी आगे की पढ़ाई पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से की। साथ ही उन्होंने 1 साल तक कानून की पढ़ाई भी की, लेकिन बीच में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि उस समय तक उनका रुझान थिएटर की ओर हो गया था। महज 18 साल की उम्र में ही उनका विवाह हो गया और 1928 की सर्दियों में वह अपने तीन बच्चों को पत्नी के पास छोड़कर अपनी चाची से आर्थिक सहायता लेकर पेशावर से अपने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे। 

साल 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ बनी, जिसमें पृथ्वीराज ने किरदार निभाया। साल 1933 में पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) कोलकाता के मशहूर ‘न्यू थियेटर’ के साथ जुड़े। साल 1933 में प्रदर्शित फिल्म ‘राज रानी’  और साल 1934 में देवकी बोस की फिल्म ‘सीता’ की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। इसके बाद पृथ्वीराज ने न्यू थियेटर निर्मित कई फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए पृथ्वीराज साल साल 1969 में भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण से सम्मानित किए गए। 3 नवंबर को पंजाब के लालपुर शहर में जन्मे महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) कैंसर के कारण 29 मई 1972 को इस दुनिया से रुखसत हो गए।

Today History- इतिहास में  29  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
  • 2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
  • 2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
  • 2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
  • 2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2008 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
  • 2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
  • 2010 -भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।

Today History- इतिहास में 29 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1906 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
  • 1865 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।

Today History- इतिहास में 29 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1987 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
  • 1977 – सुनीति कुमार चटर्जी – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
  • 1972 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
  • 1933 – लोकराम नयनराम शर्मा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें