Today History (29 July): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था

Today History: ईश्वरचंद्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) का जन्म बंगाल के वीरसिंह गांव में 26 सितंबर 1820 क एक गरीब ब्राह्मण के घर हुआ था। ईश्वर के पिता का नाम ठाकुरदास बंदोपाध्याय और माता का नाम भगवती देवी था। इनके बचपन का नाम ईश्वरचंद्र बंदोपाध्याय था।

Today History

Today History II Ishwar Chandra Vidyasagar death anniversary

आज का इतिहास (Today History): 29 जुलाई का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में।

 Today History- इतिहास में 29 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

Today History- इतिहास में 29 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।
1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

Today History- इतिहास में 29  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
2003 – जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता
2009 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी
2017 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री
1890 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें