इतिहास में आज का दिन – 27 अक्टूबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 27 अक्टूबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

27 अक्टूबर का इतिहास

  • 1676 – पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1795 – अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1806 – फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
  • 1947 – जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
  • 1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
  • 1968 – मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • 1978 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1995 – यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
  • 1997 – एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2003 – चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
  • 2004 – चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

Naxals Exposed: नक्सल संगठनों के दोगले चरित्र का खुलासा कर रहा पूर्व नक्सली

 

27 अक्टूबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1966 – दिब्येन्दु बरुआ – भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर हैं।
  • 1945- लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा- ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति रहे हैं।
  • 1920 – के. आर. नारायणन – भारत के राष्ट्रपति
  • 1904 – जतीन्द्रनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
  • 1811- आइजैक मेरिट सिंगर – सिलाई मशीन का आविष्कारक।
  •  

27 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1605 – अकबर – मुग़ल शासक
  • 1907 – ब्रह्मबांधव उपाध्याय – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1982 – प्यारे लाल – गांधी जी के निजी सचिव।
  • 1987 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • 1953 – टी.एस.एस. राजन – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक।
  • 1999 – डॉ. नगेन्द्र – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
  • 1942 – सत्येन्द्र चंद्र मित्रा – कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 2001 – प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 2018 – मदन लाल खुराना – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें