Today History (27 July): पुण्यतिथि विशेष- भारत के ‘मिसाइलमैन’ अब्दुल कलाम को दुनिया करती है सलाम

Today History: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दुनिया एक महान वैज्ञानिक के रूप में जानती है। परमाणु शक्ति-संपन्नता से लेकर ‘मिशन मून’ और ‘अग्नि-V’ तक भारत की वैज्ञानिक उपलब्धिया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कुशल नेतृत्व क्षमता का ही उदाहरण है।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 27 जुलाई का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दुनिया एक महान वैज्ञानिक के रूप में जानती है। परमाणु शक्ति-संपन्नता से लेकर ‘मिशन मून’ और ‘अग्नि-V’ तक भारत की वैज्ञानिक उपलब्धिया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कुशल नेतृत्व क्षमता का ही उदाहरण है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। इसके अतिरिक्त वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नॉलाजी (IIST) के चांसलर पद पर रहे। देश के इस महान शख्सियत को भारत का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है। प्रेरणादायी भूमिका के कारण उन्हें भारत के ‘मिसाइलमैन’ की भी उपाधि मिली।

डॉ अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम के धनुषकोड़ी गांव में हुआ था। इनके पिता जैनुलाब्दीन एक नाविक थे जो मुश्किल से ही अपने घर का पालन पोषण करते थे। इनके छोटे से घर में तीन परिवार रहते थे। 5 भाई और 5 बहनों में से एक अब्दुल कलाम बचपन से ही पढ़ने मे मेधावी थे और शायद यही कारण था कि मुफलिसी में रहने के बावजूद इनके पिता ने अब्दुल कलाम की पढ़ाई के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया। कलाम जब पाचंवी कक्षा में थे तब स्कूल अध्यापक सभी बच्चों को चिड़ियों के उड़ने की शैली को दिखाने समुद्र तट के किनारे ले गए थे, अध्यापक की बातों से बालक कलाम इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तभी ठान लिया कि वो विमान विज्ञान क्षेत्र में जाएंगे। अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अब्दुल कलाम ने युवास्था में घर-घर जाकर अखबार भी बेचा और सन 1950 को मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। 1972 में अब्दुल कलाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े। अब्दुल कलाम को परियोजना महानिदेशक के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (SLV III) लॉन्च करने का श्रेय जाता है।

 Today History- इतिहास में 27 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

Today History- इतिहास में 27 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1960 – उद्धव ठाकरे – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री।

1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

Today History- इतिहास में 27  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2017 – एन. धरम सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।

2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।

2002 – कृष्णकान्त – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।

1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्रांसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।

1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।

1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी

1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि

2015 – डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति

1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।

1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।

1933 – कल्याण सिंह कालवी – 9वीं लोकसभा के सदस्य।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें