Today History (27 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: फिल्म ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ के गाने ‘ चंचल निर्मल शीतल’ की रिकॉर्डिंग पूरी करने के बाद वह अमेरिका में एक पोस्ट में भाग लेने के लिए चले गए। इस कंसर्ट के ठीक 4 दिन बाद 27 अगस्त, 1976 को मुकेश को दिल का दौरा पड़ा और वह दुनिया को छोड़ गये।

Today History

Today History II Singer Mukesh Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 27 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  मुकेश चंद माथुर का जन्म 22 जुलाई, 1923 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता लाला जोरावर चंद माथुर एक इंजीनियर थे और वह चाहते थे कि मुकेश (Mukesh) उनके नक्शे-कदम पर चलें। लेकिन वह अपने जमाने के प्रसिद्ध गायक अभिनेता कुंदन लाल सहगल के प्रशंसक थे और उन्हीं की तरह गायक-अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। मुकेश (Mukesh) को कामयाबी मिली निर्माता मजहर खान की फिल्म ‘ पहली नजर’ (1945) के गीत ‘दिल जलता है तो जलने दे’ से जो संयोग से मोतीलाल पर ही फिल्माया गया था। राजकपूर की फिल्म ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ के गाने ‘ चंचल निर्मल शीतल’ की रिकॉर्डिंग पूरी करने के बाद वह अमेरिका में एक पोस्ट में भाग लेने के लिए चले गए। इस कंसर्ट के ठीक चार दिन बाद 27 अगस्त, 1976 को मुकेश (Mukesh) को अमेरिका में दिल का दौरा पड़ा और वह दुनिया के संगीत प्रेमियों को अपने प्यारे गीत ‘ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना’ की स्वर लहरियों में छोड़कर सदा के लिए अलविदा कह गए।

पुण्यतिथि विशेष: हिंदी गीतों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले देश के पहले गायक थे मुकेश

Today History- इतिहास में 27 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।

1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1939 – जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

1979 – आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

1999- भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004 – वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।

2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

2008- झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।

2013 – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

Today History- इतिहास में 27 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1859 – दोराबजी टाटा, भारतीय कारोबारी जमशेदजी नौसरवान जी के पुत्र जिन्होंने टाटा स्टील और टाटा पावर की नींव रखी

1972 – द ग्रेट खली, WWE की दुनिया के स्टार हैं  दलीप सिंह राणा

1972 – नेहा धूपिया, साल 2002 की फेमिना मिस इंडिया और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री

Today History- इतिहास में 27 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1976 – मुकेश, भारतीय पार्श्वगायक

1982 – आनंदमयी मां।

2006 – ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक

1997 – मगंती अंकीनीडु – तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।

1997 – आनन्द सिंह – पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1997 – पी. अंकीनीडु प्रसाद राव – पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।

1979 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।

1963 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें