Today History (26 July): महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के मसीहा थे छत्रपति शाहू जी महाराज

Today History: शाहू जी (Chhatrapati Shahu Maharaj) का जन्म 26 जुलाई, 1874 ई. को हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह राव आबासाहब घाटले था। छत्रपति का बचपन का नाम यशवंत राव था। उनकी शिक्षा राजकोट के राजकुमार महाविद्यालय और धारवाड़ में हुई।

Today History

Today History II Chhatrapati Shahu Maharaj Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 26 जुलाई का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। आज छत्रपति शाहू महाराज की जयंती है। वह एक समाज सुधारक व्यक्ति थे जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उससे निकटता बनाए रहे। शाहू जी का जन्म 26 जुलाई, 1874 ई. को हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह राव आबासाहब घाटले था। छत्रपति का बचपन का नाम यशवंत राव था। उनकी शिक्षा राजकोट के राजकुमार महाविद्यालय और धारवाड़ में हुई। छत्रपति शाहू जी 1894 ई. में कोल्हापुर रियासत के राजा बने। उन्होंने देखा कि जातिवाद के कारण समाज का एक वर्ग पिस रहा है। इसलिए उन्होंने दलितों के उद्धार के लिए योजना बनाई और उस पर अमल आरंभ किया। शाहू जी ने दलित और पिछड़ी जाति के लोगों के लिए विद्यालय खोले और छात्रावास बनाए। 

 Today History- इतिहास में 26 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता, खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।

1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।

2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनायी।

2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।

2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।

2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।

2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

Today History- इतिहास में 26 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवित्रियों में से एक।

1874 – छत्रपति शाहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी।

Today History- इतिहास में 26  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें