
आज का इतिहास (Today History): 25 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया। अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था। फिल्म ‘उमराव जान’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘कथा’, ‘चश्म-ए-बद्दूर’, ‘बाजार’, ‘क्लब 60’ और कई बेहतरीन फिल्मों में अपने सादगी भरे अभिनय से दिल जीतने वाले अभिनेता फारुख शेख का आज जन्मदिन है। फारुख एक भारतीय अभिनेता, समाज-सेवी और एक टेलीविजन एंकर थे। फारुख के पिता मुंबई के जाने-माने अधिवक्ता थे और उनका इरादा भी पिता की विरासत को आगे ले जाने का था। मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से उन्होंने कानून की पढ़ाई की लेकिन वकील बनने के बाद जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यह पेशा उनके लिए ठीक नहीं है। उनका मानना था कि ज्यादातर मामलों के फैसले अदालत में नहीं बल्कि पुलिस थानों में तय होते हैं। इसके बाद उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग को तवज्जो देनी शुरू की। उन्हें 70 और 80 के दशक की फ़िल्मों में अभिनय के कारण प्रसिद्धि मिली। वो सामान्यतः एक कला सिनेमा में अपने कार्य के लिए प्रसिद्ध थे जिसे समानान्तर सिनेमा भी कहा जाता है। उन्होंने सत्यजित राय और ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में भी काम किया।
Today History- इतिहास में 25 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
- 1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा।
- 2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
- 2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
- 2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
- 2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
- 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
- 2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।
Today History- इतिहास में 25 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1943 – तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
- 1948 – फारुख शेख – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
- 1838 – विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
Today History- इतिहास में 25 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1931 – गणेश शंकर विद्यार्थी – प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
- 1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
- 2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App