Today History (25 June): सुचेता कृपलानी जयंती- स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री

Today History: आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में सुचेता कृपलानी नई दिल्ली लोकसभा सीट से 1952 और 57 में लगातार 2 बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद 1962 में कानपुर से उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनीं गयीं। सन 1963 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। करीब 3 साल 162 दिनों तक वह सीएम पद पर बनी रहीं।

Today History

Today History, Sucheta Kriplani Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 25 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहीं सुचेता कृपलानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कृपलानी को पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। सुचेता कृपलानी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। आज इनकी जयंती है। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सुचेता को कई बार जेल जाना पड़ा। देश का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पहली बार गाने का रिकार्ड भी सुचेता जी के नाम दर्ज है। सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को भारत के हरियाणा राज्य के अम्बाला शहर में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। कृपलानी के पिता पेशे से डॉक्टर थे। बचपन से ही अंग्रेजों की क्रूरता के खिलाफ सुचेता के मन में गुस्सा था और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनूनी जज्बा। अपनी किताब ‘ऐन अनफिनिश्ड ऑटोबायोग्राफी‘ में उन्होंने बचपन के एक ऐसे ही किस्से क जिक्र किया है। सुचेता और उनकी बड़ी बहन सुलेखा एक ही स्कूल में थे। सुलेखा उनसे करीब एक डेढ़ साल बड़ी होंगी। 

आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में सुचेता कृपलानी नई दिल्ली लोकसभा सीट से 1952 और 57 में लगातार 2 बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद 1962 में कानपुर से उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनीं गयीं। सन 1963 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। करीब 3 साल 162 दिनों तक वह सीएम पद पर बनी रहीं।

 Today History- इतिहास में 25  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
  • 1998 – सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
  • 1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
  • 2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
  • 2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
  • 2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
  • 2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

Today History- इतिहास में 25  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1900 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय
  • 1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
  • 1908 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
  • 1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।
  • 1924 – मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक
  • 1975 – मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1961 – सतीश शाह – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

Today History- इतिहास में 25  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें