Today History (22 July): जयंती विशेष- हिंदी गीतों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले देश के पहले गायक थे मुकेश

Today History: लालाजी ने मुकेश (Mukesh) की बहन सुंदर प्यारी को संगीत की शिक्षा देने के लिए एक शिक्षक रखा था जब भी वह उनकी बहन को संगीत सिखाने घर आया करते थे, मुकेश (Mukesh) पास के कमरे में बैठकर सुना करते थे और स्कूल में सहगल के अंदाज में गीत गाकर अपने साथियों का मनोरंजन किया करते थे।

Today History

Today History II Singer Mukesh Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 22 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, मुकेश चंद माथुर का जन्म 22 जुलाई, 1923 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता लाला जोरावर चंद माथुर एक इंजीनियर थे और वह चाहते थे कि मुकेश (Mukesh) उनके नक्शे-कदम पर चलें। लेकिन वह अपने जमाने के प्रसिद्ध गायक अभिनेता कुंदन लाल सहगल के प्रशंसक थे और उन्हीं की तरह गायक-अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। लालाजी ने मुकेश (Mukesh) की बहन सुंदर प्यारी को संगीत की शिक्षा देने के लिए एक शिक्षक रखा था जब भी वह उनकी बहन को संगीत सिखाने घर आया करते थे, मुकेश (Mukesh) पास के कमरे में बैठकर सुना करते थे और स्कूल में सहगल के अंदाज में गीत गाकर अपने साथियों का मनोरंजन किया करते थे। इस दौरान रोशन नागरथ (मशहूर संगीतकार रोशन) हारमोनियम पर उनका साथ दिया करते थे गीत- संगीत में रमे मुकेश (Mukesh) ने किसी तरह दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया और ‘दिल्ली लोक निर्माण विभाग’ में सहायक सर्वेयर की नौकरी कर ली, जहाँ उन्होंने सात महीने तक काम किया।

 Today History- इतिहास में 22 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
  • 2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
  • 2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • 2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
  • 1947 – भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
  • 2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।

Today History- इतिहास में 22  जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1923 – मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक
  • 1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1898 – विनायकराव पटवर्धन – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक
  • 1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री
  • 1959 – अनंत कुमार – भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक)
  • 1949 – रीता बहुगुणा जोशी – प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद हैं।
  • 1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।

Today History- इतिहास में 22  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
  • 1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें