Today History (2 April): जब फिल्मों के लिए विशाल से अजय बन गया ये अभिनेता

Today History: भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अजय देवगन का जन्म आज ही हुआ था। 

Today History

आज का इतिहास (Today History): 2 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन 2008 में अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया, भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की और भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अजय देवगन का जन्म आज ही हुआ था। अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। उन्होने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 की फ़िल्म फूल और कांटे से शुरू किया। 1999 में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और 2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। अजय देवगन की शादी जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री काजोल से हुई है जिससे उनके दो बच्चे हैं।

Today History- इतिहास में 2 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
  • 2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
  • 2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
  • 2008 – कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
  • 2008 – नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
  • 2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

Today History- इतिहास में 2 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1891 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
  • 1902 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ां शास्त्रीय गायक
  • 1942 – रोशन सेठ- अभिनेता
  • 1969 – अजय देवगन – भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।
  • 1881 – वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

Today History- इतिहास में 2 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1720 – बालाजी विश्वनाथ, शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे ‘कारकून’ (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।
  • 1825 – बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
  • 1933 – रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।
  • 1907 – राधाकृष्ण दास – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें