Madhavrao Sapre birth anniversary
आज का इतिहास (Today History): 19 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, मध्य भारत में पत्रकारिता के जनक पं माधवराव सप्रे (19 जून 1871 – 26 अप्रैल 1926) के जन्म दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ था। बिलासपुर में मिडिल तक की पढ़ाई के बाद मेट्रिक शासकीय विद्यालय रायपुर से उत्तीर्ण किया। 1899 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी ए करने के बाद उन्हें तहसीलदार के रुप में शासकीय नौकरी मिली लेकिन सप्रे जी ने भी देश भक्ति प्रदर्शित करते हए अंग्रेज़ों की शासकीय नौकरी की परवाह न की। सन 1900 में समूचे छत्तीसगढ़ में प्रिंटिग प्रेस नही था, तब उन्होने विलासपुर के छोटे से गांव पेड्रा से छत्तीसगढ़ मित्र नाम का मासिक पत्र प्रकाशित किया था। इसी से मध्य भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत होती है। सन 1900 में जब समूचे छत्तीसगढ़ में प्रिंटिंग प्रेस नही था तब इन्होंने बिलासपुर जिले के एक छोटे से गांव पेंड्रा से “छत्तीसगढ़ मित्र” नामक मासिक पत्रिका निकाली। हालांकि यह पत्रिका सिर्फ तीन साल ही चल पाई।
Today History- इतिहास में 19 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1996 – बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
- 1999 – कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
- 2002 – पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
- 2003 – फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2005 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
- 2006 – जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
- 2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
- 2008 – उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
- 2008 – गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
Today History- इतिहास में 19 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1931 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल
- 1970 – राहुल गांधी – भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।
- 1871 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
- 1948 – ओकरम इबोबी सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
Today History- इतिहास में 19 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2008 – पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ
- 1949 – भारतीय दार्शनिक सैयद जफरुल हसन का निधन हुआ
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App