Today History (18 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: काका (Kaka Hathrasi) को अंग्रेजी और उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान था लेकिन वो अपनी कविताओं और संगोष्ठियों में हिंदी के प्रचार-प्रसार पर ज्यादा जोर देते थे। काका की हास्य कविताएं देश ही नहीं अपितु विदेशो में भी काफी प्रचलित थी।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 18 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। 18 सितंबर, 1906 को जन्मे काका (Kaka Hathrasi) का देहान्त भी 18 सितंबर, 1995 को हुआ। दुनिया मे शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसके मरने पर शमशान में ठहाके लगे हों। लेकिन काका हाथरसी उन विरले लोगों में से रहे जिनकी शवयात्रा ऊंट पर निकाली गई और शमशान में कविगोष्टी का आयोजन हुआ।  जिसमें भारत के प्रख्यात कवि अशोक चक्रधर और सुरेश चतुर्वेदी जैसे विद्वान मौजूद थे।

चीन के बाद सामने आई नेपाल की हरकत, स्कूल की किताब में भारत के खिलाफ पढ़ाया जा रहा प्रोपेगेंडा

Today History- इतिहास में 18  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।

1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।

1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।

1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।

1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1997 – सं.रा. अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।

2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।

2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।

2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

Today History- इतिहास में 18 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1906 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि

1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

1957 – स्नेहलता श्रीवास्तव – लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हैं।

1950 – शबाना आज़मी – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता

1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री

1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।

Today History- इतिहास में 18 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि

1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।

1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।

1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।

1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें