Today History (18 May): एच.डी. देवेगौड़ा- किस्मत ने कर्नाटक के सीएम से सीधे देश का पीएम बनाया

Today History: सामाजिक-आर्थिक विकास और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के पुरजोर समर्थक श्री एच.डी. देवेगौड़ा (H. D. Deve Gowda) का जन्म 18 मई 1933 को कर्नाटक के हासन जिले के होलेनारासिपुरा तालुक के हरदनहल्ली गांव में हुआ था।

Today History

Today History, H D Deve Gowda Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History):  18  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सामाजिक-आर्थिक विकास और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के पुरजोर समर्थक श्री एच.डी. देवेगौड़ा (H. D. Deve Gowda) का जन्म 18 मई 1933 को कर्नाटक के हासन जिले के होलेनारासिपुरा तालुक के हरदनहल्ली गांव में हुआ था। सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक, श्री देवेगौड़ा  20 साल की उम्र में अपनी पढाई पूरी करने के बाद राजनीति में आ गए, 1953 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और 1962 तक इसके सदस्य बने रहे। एक मध्यम वर्गीय कृषि परिवार के गौड़ा ने किसान के जीवन की कठिनाइयां देखी थीं इसीलिए उन्होंने किसानों, वंचित और शोषित वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आवाज़ उठाई। 30 मई 1996 को देव गौड़ा (H. D. Deve Gowda) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Today History- इतिहास में  18  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • राजस्थान में पंजीकृत निजी क्षेत्र में भारत के पुराने बैंकों में से एक बैंक ऑफ राजस्थान का आईसीआईसीआई बैंक में विलय होना तय हो गया।
  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 ‘सं.रा. सहिष्णुता वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
  • 2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
  • 2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
  • 2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
  • 2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • 2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।

Today History- इतिहास में 18 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1959 – फग्गन सिंह कुलस्ते – भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1682 – शाहू – छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।
  • 1948 – थावर चंद गहलोत – भारतीय राजनेता हैं।
  • 1939 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1914 – एस. जगन्नाथन – भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर थे।
  • 1933 – एच डी देवगौड़ा – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
  • 1881 – राम लिंगम चेट्टियार – एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य थे।

Today History- इतिहास में 18 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2017 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
  • 2012 – जय गुरुदेव – प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।
  • 1966 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
  • 2017 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें