
आज का इतिहास (Today History): 18 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।कोलकाता में 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि कपूर (Shashi Kapoor) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पसंदीदा सितारे हैं। इन्हें बलबीर राज कपूर भी कहते हैं। राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के चहेते थे। शशि कपूर की स्कूली पढ़ाई मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल में हुई। स्कूल में वह नाटक में काम करना चाहते थे लेकिन कभी रोल पाने में कामयाब नहीं हुए। आखिर में उनकी यह तमन्ना पूरी हुई पापाजी के पृथ्वी थिएटर से। पहले उन्हें बाल भूमिकाएं और फिर बड़े रोल मिले। पृथ्वी थिएटर में ₹50 मासिक पर काम करके जब शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपनी स्टेज पर काम का करने की तमन्ना पूरी कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात ब्रिटेन की मशहूर नाटक मंडली शेक्सथियरेना के संचालक केंडल की पुत्री जेनिफर से हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे मित्रता, प्यार और अंत में शादी में बदल गई।
Today History- इतिहास में 18 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
- 2006- संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
- 2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
- 2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
- 2008- पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्खास्त किया।
- 2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
- 2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
- 2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
Today History- इतिहास में 18 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1914 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
- 1914 – नागेन्द्र सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके थे।
- 1938 – शशि कपूर – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
- 1953 – डी. वी. सदानंद गौड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1965 – अजेय, लेखक।
Today History- इतिहास में 18 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2000 – राजकुमारी दुबे – हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी गायिका थीं।
- 1956 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App