
आज का इतिहास (Today History): 17 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये। अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुंचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। आज ही भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला और भारत की बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल का जन्म हुआ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पार्रीकर का आज के ही दिन लंबी बीमारी के बाद पिछले साल निधन हो गया। मनोहर पार्रीकर भारत के एक ऐसे इमानदार राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वे भारत के रक्षामन्त्री भी रहे। वे उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद भी रहे थे। उन्होंने सन 1978 में आई.आई.टी. मुम्बई से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने आई.आई.टी. से स्नातक किया। उन्हें सन 2001 में आई.आई.टी. मुम्बई द्वारा विशिष्ट भूतपूर्व छात्र की उपाधि भी प्रदान की गयी थी। मनोहर पार्रीकर के रक्षा मंत्री रहते भारतीय सेना ने दो बड़े ऑपरेशन किये। साल 2015 में म्यांमार की सीमा में भारतीय पैराकमांडो द्वारा घुसकर उग्रवादियों को मार गिराना और सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय उनको ही जाता है।
Today History- इतिहास में 17 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
- 1996 – लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
- 1998 – झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 2002 – नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
- 2003 – श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
- 2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
- 2008- चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
- 2008- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुंचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
- 2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 5% की कटौती की।
- 2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
Today History- इतिहास में 17 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
- 1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1946 – पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
- 1962 – कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
- 1990 – साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी
- 1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
Today History- इतिहास में 17 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2019 – मनोहर पर्रीकर – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
- 1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App