Today History (16 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चली। 1998 में वह दूसरी बार पीएम बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली। 1999 में तीसरी बार पीएम बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया।

Today History

Today History II Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 16 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी। 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया। 2004 के बाद तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।

Today History- इतिहास में 16 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1691 – अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 – अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।

1787 – तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1906 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।

1924 – नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

1946 – मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का ऐलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।

1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।

रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।

1997 – अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।

2000 – वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2003 – लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2004 – आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड कायम किया।

2006 – संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।

2008 – जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।

2008 – कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफसरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

Today History- इतिहास में 16 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1904 – सुभद्रा कुमारी चौहान – स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।

1918 – टी. गणपति – दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1920 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।

1970 – सैफ अली खान, हिंदी सिनेमा के अभिनेता

1970 – मनीषा कोइराला, हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री

Today History- इतिहास में 16 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2018 – अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक थे।

1997 – नुसरत फतेह अली खान – मुस्लिम सूफी भक्ति संगीत की विधा कव्वाली के महानतम गायक।

1991 – सी. अच्युत मेनन – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें