Today History (15 May): धक-धक गर्ल के नाम से आज भी युवा दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं

Today History: 15 मई, 1967 को जनमी माधुरी दीक्षित एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना हैं। माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत की।

Today History

Today History Madhuri Dixit Nene

आज का इतिहास (Today History):  15 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, माधुरी दीक्षित 1987 से 2003 के समय की प्रमुख नायिकाओं में से एक हैं। उनके पिता शंकर तथा माता स्नेहलता हैं। 15 मई, 1967 को जनमी माधुरी दीक्षित एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना हैं। माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत की। हीरोइन के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘तेजाब’ थी। ‘तेजाब’ फिल्म से ही वह बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइनों में गिनी जाने लगीं। ‘दयावान’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘बेटा’, ‘खलनायक’ और ‘हम आपके हैं कौन’ उनकी अन्य सफल फिल्में हैं।

Today History- इतिहास में  15  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • 2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

Today History- इतिहास में 15 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1817 – देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता
  • 1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
  • 1907 – क्रान्तिकारी सुखदेव – महान् क्रांतिकारी शहीद।
  • 1923 – जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
  • 1933 – टी. एन. शेषन – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
  • 1965 – माधुरी दीक्षित नेने – बालीवुड अभिनेत्री।
  • 1991 – श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1926 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
  • 1892 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

Today History- इतिहास में 15 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1958 – यदुनाथ सरकार – प्रसिद्ध इतिहासकार।
  • 1993 – के.एम. करिअप्पा – भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’।
  • 1998 – राधिका रंजन गुप्ता – भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता थे।
  • 2010 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें