Today History (15 June): हिंदी सिनेमा की ‘मलिका-ए- तरन्नुम’ थीं सुरैया

Today History: सुरैया ने अपने अभिनय और गायकी से हर कदम पर दर्शकों का दिल जीता। उन्हें अपनी नार्थ इंडियन मुस्लिम अदाकारी के लिए जाना जाता था। सुरैया को ‘मलिका-ए- हुस्न’ (Queen of Beauty), ‘मलिका-ए- तरन्नुम’ (Queen of Melody) और ‘मलिका-ए- अदाकारी’ (Queen of Acting) जैसे उपनाम मिले हुए थे।

Today History

Actor-Singer Suraiya Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 15 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  सुरैया का जन्म 15 जून, 1929 को गुजरांवाला, पंजाब में हुआ था। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान थीं। उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख़ था। जब वह 1 साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। नाज़ों से पली सुरैया ने हालांकि संगीत की शिक्षा नहीं ली थी लेकिन आगे चलकर उनकी पहचान एक बेहतरीन अदाकारा के साथ एक अच्छी गायिका के रूप में भी बनी। सुरैया ने अपने अभिनय और गायकी से हर कदम पर दर्शकों का दिल जीता। उन्हें अपनी नार्थ इंडियन मुस्लिम अदाकारी के लिए जाना जाता था। सुरैया को ‘मलिका-ए- हुस्न’ (Queen of Beauty), ‘मलिका-ए- तरन्नुम’ (Queen of Melody) और ‘मलिका-ए- अदाकारी’ (Queen of Acting) जैसे उपनाम मिले हुए थे। बतौर बाल कलाकार वर्ष 1937 में उनकी पहली फिल्म ‘उसने सोचा था’ प्रदर्शित हुई।

Today History- इतिहास में 15 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
  • 1982 – फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।
  • 1994 – सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1997 – आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
  • 1999 – लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
  • 2001 – शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
  • 2002 – कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
  • 2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ़’ बेस्ट सेलर बनी।
  • 2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
  • 2006 – भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
  • 2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

Today History- इतिहास में 15 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1950 – लक्ष्मी मित्तल – भारतीय उद्योगपति।
  • 1937 – अण्णा हज़ारे – गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक।
  • 1929 – सुरैया – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका
  • 1932 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
  • 1917 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1912 – श्रीमन्नारायण अग्रवाल – प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।
  • 1884 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
  • 1899 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
  • 1899 – राजेन्द्र सिंहजी जडेजा – भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।

Today History- इतिहास में 15  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1878 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें