
आज का इतिहास (Today History): 15 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरू रामदास और माता का नाम बीवी भानी जी था। अर्जुन देव जी के नाना “गुरू अमरदास” और पिता “गुरू रामदास” क्रमशः सिखों के तीसरे और चौथे गुरू थे। अर्जुन देव जी का पालन-पोषण गुरू अमरदास जी जैसे गुरू तथा बाबा बुड्ढा जी जैसे महापुरूषों की देख-रेख में हुआ था। उन्होंने गुरू अमरदास जी से गुरमुखी की शिक्षा हासिल की थी, जबकि गोइंदवाल साहिब जी की धर्मशाला से देवनागरी, पंडित बेणी से संस्कृत तथा अपने मामा मोहरी जी से गणित की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने मामा मोहन जी से “ध्यान लगाने” की विधि सीखी थी।
अर्जुन देव जी का विवाह 1579 ईस्वी में मात्र 16 वर्ष की आयु में जालंधर जिले के मौ साहिब गांव में कृष्णचंद की बेटी माता “गंगा जी” के साथ संपन्न हुई थी। उनके पुत्र का नाम हरगोविंद सिंह था, जो गुरू अर्जुन देव जी के बाद सिखों के छठे गुरू बने। 1581 ईस्वी में सिखों के चौथे गुरू रामदास ने अर्जुन देव जी को अपने स्थान पर सिखों का पांचवें गुरू के रूप में नियुक्त किया था। गुरु दरबार की सही निर्माण व्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु ग्रन्थ के संपादन को लेकर उनके दुश्मनों ने जाकर अकबर बादशाह को शिकायत की इसमें इस्लाम के खिलाफ लिखा गया है। जिसकी वजह से जहांगीर ने अर्जुन देव को अत्यंत यातना देकर उनकी हत्या करवा दी।
Today History- इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1994 – भारत सहित 109 देशों द्वारा ‘गैट’ समझौते की स्वीकृति।
- 1998 – थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन।
- 1999 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
- 2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
- 2003 – ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
- 2004 – राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी। मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।
- 2006 – इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
- 2008 – राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।
- 2008 – भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।
- 2010 – भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
Today History- इतिहास में 15 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1452 – लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
- 1469 – गुरु नानक – उनमें पैगम्बर, दार्शनिक, राजयोगी, गृहस्थ, त्यागी, धर्मसुधारक, समाज-सुधारक, कवि, संगीतज्ञ, देशभक्त, विश्वबन्धु सभी के गुण उत्कृष्ट मात्रा में विद्यमान थे।
- 1563 – गुरु अर्जन देव – सिक्खों के पांचवें गुरु।
- 1865 – अयोध्यासिंह उपाध्याय – खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार।
- 1940 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
- 1946 – फ़्रांसिस्को सार्डिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1960 – नरोत्तम मिश्रा – मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता।
- 1972 – मंदिरा बेदी- बालीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति।
Today History- इतिहास में 15 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1985 – शंभुनाथ डे – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App