
आज का इतिहास (Today History): 14 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को इंदौर के महू में हुआ था। भीमराव के पिताजी रामजी फौज में सूबेदार थे और मां का नाम था भीमाबाई सखपाल। वे दलित बिरादरी से आते थे, जिन्हें उन दिनों अछूत कहा जाता था। सामाजिक, आर्थिक हर रूप में उनके साथ बहुत भेद-भाव होता था, शोषण होता था। पिता लंबे समय तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते हुए अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने और कड़ी मेहनत के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया करते थे। स्कूली पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद अंबेडकर और उनके दलित बच्चों को विद्यालय में अलग बिठाया जाता था। अध्यापक भी उनकी बातों, उनकी पढ़ाई-लिखाई पर कोई खास ध्यान नहीं देते थे। कई बार तो कक्षा के अंदर तक बैठने की अनुमति नहीं होती थी। प्यास लगती थी तो ऊंची जाति का कोई आता था, ऊंचाई से पानी डालता था, वो हाथों से अंजलि बनाते थे और फिर पानी पीते थे। आमतौर पर उनको पानी पिलाने का काम भी स्कूल के चपरासी का ही होता था और अगर चपरासी अब्सेंट हुआ तो दलित बच्चों को, जिसमें अंबेडकर जी भी शामिल थे, बिना पानी के ही दिन गुजारना पड़ता था। बाद में डॉ. अंबेडकर ने अपने संस्करणों में इसका वर्णन काफी विस्तार से किया था और उसका शीर्षक दिया था- न चपरासी, न पानी। छुआछूत की भावना के चलते इन बच्चों का कक्षा में हर बात पर शोषण होता था, उनको नीचा दिखाया जाता था। एक बार क्लास में टीचर ने भीमराव अंबेडकर को गणित का एक प्रश्न हल करने के लिए ब्लैकबोर्ड के पास बुलाया। इस बात पर क्लास में बवाल मच गया। ऊंची जाति के विद्यार्थियों ने कहा कि ब्लैकबोर्ड के पास तो उनके खाने के डिब्बे रखे हैं। तो पहले खाने के सारे डिब्बों को वहां से हटाया गया, फिर भीमराव ने उस सवाल को हल किया।
Today History- इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1995 – यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
- 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
- 2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
- 2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
- 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियां हटाने पर सहमत।
- 2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
- 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
- 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का ऑर्डर मिला।
- 2008 – 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई। पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
- 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
- 2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
Today History- इतिहास में 14 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1862 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
- 1891 – भीमराव अंबेडकर
- 1907 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी ।
- 1919 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
- 1920 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
- 1922 – अली अकबर खां – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
- 1940 – अवतार एनगिल – कवि एवं साहित्यकार।
Today History- इतिहास में 13 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1859 – जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
- 1950 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
- 1962 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक।
- 1963 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
- 1986 – नितिन बोस – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App