
आज का इतिहास (Today History): 13 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सन 1999 में आज के ही दिन शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सजा दोबारा बहाल करने का निश्चय किया। 2008 में नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा और छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से प्रभावित सुकमा जिले में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 212 वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए।
Today History- इतिहास में 13 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
- 1999 – शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
- 2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
- 2003 – इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
- 2008 – राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।
- 2008 – ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ और पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
- 2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा।
- 2008 – सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
- 2009 – सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
- 2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 9 जवान शहीद।
Today History- इतिहास में 13 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1899 – बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता।
- 1971 – आत्मा रंजन, हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
- 1980 – वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
Today History- इतिहास में 13 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1800 – नाना फड़नवीस, एक मराठा राजनेता।
- 1996 – शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
- 2004 – विलायत ख़ां – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App