Today History (12 July): बिमल रॉय जयंती: सामाजिक और यथार्थवादी फिल्मों के महारथी

Today History: बिमल रॉय  (Bimal Roy) के मानवीय अनुभूतियों के गहरे पारखी और सामाजिक मनोवैज्ञानिक होने के कारण उनकी फिल्मों में सादगी बनी रही और उनमें कहीं से भी जबरदस्ती थोपी हुई या बडबोलेपन की झलक नहीं मिलती। इसके अलावा सिनेमा तकनीक पर भी उनकी मजबूत पकड़ थी

Today History

Today History II Bimal Roy Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 12 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  12 जुलाई 1909 को पैदा हुए बिमल रॉय  (Bimal Roy) के मानवीय अनुभूतियों के गहरे पारखी और सामाजिक मनोवैज्ञानिक होने के कारण उनकी फिल्मों में सादगी बनी रही और उनमें कहीं से भी जबरदस्ती थोपी हुई या बडबोलेपन की झलक नहीं मिलती। इसके अलावा सिनेमा तकनीक पर भी उनकी मजबूत पकड़ थी, जिससे उनकी फिल्में दर्शकों को प्रभावित करती हैं और दर्शकों को अंत तक बाँधकर रखने में सफल होती हैं। शायद यही वजह रही कि जब उनकी फिल्में आईं तो प्रतिस्पर्धा में दूसरे निर्देशक नहीं ठहर सके उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए सात बार ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ मिले। इनमें दी बार तो उन्होंने हैट्रिक बनाई। उन्हें 1953 में ‘दो बीघा जमीन के लिए’ पहली बार यह पुरस्कार मिला। इसके बाद 1954 में ‘परिणीता’, 1955 में ‘बिराज बहू’ के लिए यह सम्मान मिला

 Today History- इतिहास में 12 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • 1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • 2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
  • 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
  • 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
  • 2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

Today History- इतिहास में 12 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1982- अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
  • 1916 – लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।
  • 1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
  • 1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

Today History- इतिहास में 12 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2013 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
  • 2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
  • 2005 – पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।
  • 2002 – घनश्यामभाई ओझा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
  • 1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें