Today History (12 April): केदार ने जिसे भी थप्पड़ मारा और चवन्नी दी वो मशहूर हो गया

Today History: केदार शर्मा बहुत सख्त गुरू थे। वे अपनी फिल्म के सेट पर जरा सी भी अनुशानहीनता नहीं बर्दाश्त करते थे। राजकपूर तब उनके असिस्टेंट थे जब केदार शर्मा ने उनकी जरा सी चूक पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 12 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत। लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। आज के ही दिन साल 2014 में मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, समाजसेविका, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म 1943 को हुआ। 12 अप्रैल 1910 को पंजाब के नरौला (अब पाकिस्तान) में जन्मे केदार शर्मा ने पढ़ाई अमृतसर में की। 1933 में उन्हें इत्तेफाक से देवकी बोस की निर्देशित फिल्म पुराण भगत देखने का मौका क्या मिला, वे सिनेमा की रूपहली दुनिया में खो गए। अब तो वे हर समय फिल्मों में काम करने के सपने देखने लगे। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे कोलकाता चले गए, क्योंकि उस समय फिल्म निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र कोलकाता में हुआ करता था।

1936 की फिल्म “देवदास” केदार शर्मा के सिने करियर की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह बतौर कथाकार और गीतकार की भूमिका में थे। फिल्म हिट रही और केदार शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। इसके बाद उन्होंने “औलाद” और फिर 1941 में “चित्रलेखा” फिल्म का निर्देशन किया। इस फ़िल्म की सफलता के बाद केदार शर्मा बतौर निर्देशक फ़िल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। उन्होंने नरगिस और दिलीप कुमार स्टारर फिल्म “जोगन” का भी निर्देशन किया, जो अपने समय की बेहद चर्चित फिल्म थी।

केदार शर्मा बहुत सख्त गुरू थे। वे अपनी फिल्म के सेट पर जरा सी भी अनुशानहीनता नहीं बर्दाश्त करते थे। राजकपूर तब उनके असिस्टेंट थे जब केदार शर्मा ने उनकी जरा सी चूक पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। “हमारी याद आएगी” के सेट पर उन्होंने तनूजा को चांटा मारा था। इन्हीं केदार ने फिल्म “नील कमल” में पहली बार राजकपूर और अभिनेत्री के तौर पर पहली बार मधुबाला को मौका दिया। बाद में भारतीय फिल्मी दुनिया में इन दोनों सितारों की क्या हैसियत बनी यह बताने की जरूरत नहीं है।

Today History- इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।
  • 1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
  • 1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • 2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।
  • 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
  • 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
  • 2010- लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
  • 2010- ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।
  • 2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

Today History- इतिहास में  12 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
  • 1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
  • 1910 – केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
  • 1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष।
  • 1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
  • 1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
  • 1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

Today History- इतिहास में 12 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक।
  • 2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता
  • 1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर
  • 1723 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वां बादशाह था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें