Today History (10 July): पुण्यतिथि विशेष – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं ज़ोहरा सहगल

Today History: जोहरा सहगल का मूल नाम था शाहबजादी जोहरा बेगम मुमताजउल्ला खान। थिएटर को अपना पहला प्यार मानने वाली जोहरा ने पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में करीब 14 साल तक काम किया था।

Today History

Today History II Zohra Sehgal Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 10 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारतीय सिने जगत की बेहद जिंदादिल एक्ट्रेस में शुमार जोहरा सहगल ने उस दौर में बॉलीवुड में आने का फैसला किया था जब महिलाएं फिल्मों में आने से कतराती थीं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से।

जोहरा सहगल का मूल नाम था शाहबजादी जोहरा बेगम मुमताजउल्ला खान। थिएटर को अपना पहला प्यार मानने वाली जोहरा ने पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में करीब 14 साल तक काम किया था। उनका जन्म हुआ था 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रोहिल्ला पठान परिवार में। पारंपरिक सुन्नी मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ीं जोहरा सहगल बचपन से ही कुछ बागी स्वभाव की थीं। बचपन में ही अपने चाचा के साथ भारत एशिया और यूरोप की बड़ी सैर की थी उन्होंने। 1935 में नृत्य गुरू उदयशंकर के नृत्य समूह से वह जुड़ गईं। फिर कई देशों की यात्राएं की। 8 साल तक वह इस डांस ग्रुप के साथ जुड़ी रहीं और यहीं उनकी मुलाकात हुई कामेश्वर नाथ सहगल से। जो उम्र में उनसे 8 साल छोटे थे। सहगल वैज्ञानिक, चित्रकार और नर्तक थे। बड़ा विरोध हुआ। लेकिन दोनों ने शादी कर ली। दो बच्चे हुए उनके, बेटी किरण सहगल ओडिशी डांसर हैं और बेटे पवन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हैं। उनकी शादी मुंशी प्रेमचंद की पोती सीमा राय से हुई है।

 

 Today History- इतिहास में 10 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
  • 1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
  • 2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
  • 2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
  • 2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
  • 2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
  • 2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
  • 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

Today History- इतिहास में 10 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1921 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
  • 1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
  • 1956 – आलोक नाथ, प्रसिद्ध अभिनेता
  • 1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेटर
  • 1951 – राजनाथ सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
  • 1934 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।

Today History- इतिहास में 10 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
  • 1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार
  • 1927 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें