Today History (09 March): अभिनेता-निर्माता-निर्देशक जॉय मुखर्जी की पुण्यतिथि

बॉलीवुड के बीते जमाने के मशहूर अभिनेता-निर्माता जॉय मुखर्जी का 9 मार्च 2012 को मुंबई के अस्पताल में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 9 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया। ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली। केरल से कांग्रेस के सांसद और विश्वविख्यात लेखक शशि थरूर का जन्म और बॉलीवुड के बीते जमाने के मशहूर अभिनेता-निर्माता जॉय मुखर्जी का 9 मार्च 2012 को मुंबई के अस्पताल में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुखर्जी ने बॉलीवुड में कदम ‘लव इन शिमला’ के जरिए रखा। फिर उन्होंने जौहर के साथ ‘शागिर्द’ में अभिनय कर सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा उन्होंने ‘लव इन टोकिया’, ‘जिद्दी’, ‘फिर वही दिल लाया हूं’ और ‘एक मुसाफिर एक हसीना’ जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया। 

Today History- इतिहास में 9 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी, फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
  • 2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
  • 2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
  • 2008 – गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
  • 2008 – मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
  • 2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
  • 2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

Today History- इतिहास में 9 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1915 – डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
  • 1930 – सोली जहांगीर सोराबजी, प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
  • 1931 – कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक
  • 1938 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक
  • 1951 – उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, मशहूर तबला वादक
  • 1956 – शशि थरूर, भारतीय लेखक और राजनेता।
  • 1985 – पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1996 – दरशील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार।
  • 1934 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।

Today History- इतिहास में 9 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1941 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
  • 1968 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
  • 1969 – हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
  • 1971 – के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
  • 1994 – देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री
  • 1997 – बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।
  • 2012 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें