Today History (07 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: भारत का राष्ट्र-गान आप ही की देन है। रबीन्द्रनाथ टैगोर की बाल्यकाल से कविताएं और कहानियां लिखने में रुचि थी। रबीन्द्रनाथ टैगोर को प्रकृति से अगाध प्रेम था।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 07 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, आज के ही दिन रवीन्द्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त, 1941 को कोलकाता हुई। इनका परिवार कोलकत्ता के प्रसिद्ध व समृद्ध परिवारों में से एक था। भारत का राष्ट्र-गान इनकी ही की देन है। रबीन्द्रनाथ टैगोर की बाल्यकाल से कविताएं और कहानियां लिखने में रुचि थी। रबीन्द्रनाथ टैगोर को प्रकृति से अगाध प्रेम था। एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे।

 Today History- इतिहास में 07 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1880 – उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।

2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।

2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।

2005 – इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

Today History- इतिहास में 07 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1900 – मलिक खिज़ार हयात तिवाना – भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।

1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

1907 – सचिन्द्र लाल सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।

1925 – एम. एस. स्वामीनाथन – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा ‘हरित क्रांति’ के अगुआ।

1702 – मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर – मुग़ल वंश का 14वां बादशाह था।

Today History- इतिहास में 07 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2018 – एम. करुणानिधि – भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2011 – नैंसी वेक – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।

2009 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

1941 – रबीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।

1976 – पी. सी. अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य

1974 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें