Today History (06 July): धीरूभाई अंबानी पुण्यतिथि विशेष – तेल कंपनी में क्लर्क ने खड़ी की भारत की सबसे बड़ी कंपनी

Today History: भारत के सुविख्यात व प्रतिष्ठित उद्यमी श्री धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर, 1932 को गुजरात के चोरवाड नामक स्थान में हुआ था।

Today History

Today History II Dhirubhai Ambani Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 06 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारत के सुविख्यात व प्रतिष्ठित उद्यमी श्री धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर, 1932 को गुजरात के चोरवाड नामक स्थान में हुआ था। उन्होंने इतना विशाल कारोबार स्थापित किया, जिसे ‘फोर्स’ 500 में स्थान मिला। धीरूभाई अंबानी को जहाँ व्यापार की गहन समझ थी, वहीं उनमें भारतीय राजनीति की भूलभुलैया में से अपना रास्ता निकालने का प्रखर सामर्थ्य भी था। इन्हीं गुणों के कारण अंबानी ने अकेले मात्र तीन दशकों में ही इतना विशाल कारोबार स्थापित कर लिया कि टाटा और विरला जैसे कॉरपोरेट हाउस भी पीछे रह गए, जिनका लगभग आधी सदी तक देश के औद्योगिक परिदृश्य पर एकच्छत्र सामान्य था। गुजरात के सुदूर छोटे से गाँव के एक छोटे से दुकानदार का बेटा धीरज लाल हीराचंद अंबानी – आगे चलकर धीरूभाई अंबानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। शैल उत्पादों की एकमात्र वितरक तेल कंपनी में क्लर्क की नौकरी करने से पहले धीरूभाई ने पेट्रोल स्टेशन पर परिचर (अटेंडेंट) के रूप में अपना कैरियर आरंभ किया।

 Today History- इतिहास में 06 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
  • 2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
  • 2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
  • 2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
  • 2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।

Today History- इतिहास में 06 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1947 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
  • 1935 – दलाई लामा – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु।
  • 1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
  • 1901 – श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ
  • 1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक
  • 1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।
  • 1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

Today History- इतिहास में 06 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2018 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
  • 1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
  • 1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
  • 1997 – चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
  • 2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक
  • 2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार
  • 2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
  • 2005 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1954 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
  • 1614 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें