PV Sindhu Birth Anniversary II Today History
आज का इतिहास (Today History): 05 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, पुसरला वेंकट सिंधु का जन्म- 5 जुलाई, 1995 को तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हुआ। सिंधु भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सिंधु ने वर्ष 2016 में ब्राजील में खेले गए रियो ओलम्पिक खेलों में एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। साथ ही सिंधु ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। पी. वी. सिंधु वर्तमान में भारत की राष्ट्रीय चैम्पियन हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने ‘बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन’ की टॉप 20 में जगह बनाई थी। 10 अगस्त, 2013 में पी. वी. सिंधु ऐसी पहली भारतीय महिला बनीं, जिसने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता था। पी. वी. सिंधु हैदराबाद में ‘गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी’ में ट्रेनिंग लेती हैं और उन्हें ‘ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट’ नाम की एक नॉन-प्रोफिट संस्था सपोर्ट करती है।
Today History- इतिहास में 05 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1994 – इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
- 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 – दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
- 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
Today History- इतिहास में 05 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1995 – पी. वी. सिंधु – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1946 – असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार
- 1946 – रामविलास पासवान – लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
- 1956 – ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक
- 1918 – के. करुणाकरन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
Today History- इतिहास में 05 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1877 – तोरु दत्त – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
- 1957 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App