ओडिशा: कालाहांडी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। महिला नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

Naxal Violence

सांकेतिक तस्वीर।

शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली मारी गई।

संबलपुर: ओडिशा में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि शुक्रवार को कालाहांडी- कंधमाल जिले के सीमांत में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। महिला नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सली हमला, फेंका ग्रेनेड और की फायरिंग

राज्य के आईजी (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस इलाके में जिला एसपी विवेक श्रवणन को नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था।

शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली मारी गई। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट भी किया। मौके से नक्सली सामग्री और हथियार भी बरामद हुए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें