झारखंड: नक्सलियों की साजिश की वजह से शहीद हुए कोलेबिरा के किरण सुरीन, 2 साल पहले हुई थी शादी

चाईबासा में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से जिले के कोलेबिरा प्रखंड का जवान शहीद हुआ है।

नक्सलियों (Naxalites) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के लांजो गांव में आईईडी प्लांट किया था। इसी धमाके में जगुआर के जवान किरण सुरीन शहीद हो गए।

कोलेबिरा (सिमडेगा): चाईबासा में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से जिले के कोलेबिरा प्रखंड का जवान शहीद हुआ है। 31 साल के इस जवान का नाम किरण सुरीन था और वह प्रखंड के नवाटोली पंचायत के गोबरधंसा निवासी इसराइल सुरीन के बेटे थे।

उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। बता दें कि नक्सलियों (Naxalites) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के लांजो गांव में आईईडी प्लांट किया था। इसी धमाके में जगुआर के जवान किरण सुरीन शहीद हो गए।

कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने किरण की शहादत की खबर उनके परिजनों को दी। किरण के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

किरण की शहादत पर उनके पिता इसराइल सुरीन का कहना है कि मेरे बेटे ने देश की सुरक्षा के लिए शहादत दी है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। लेकिन एक पिता होने के नाते ये दुख जीवनभर रहेगा कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

Telangana: कोठागुडम में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी, विस्फोटक बरामद

किरण के पिता ने बताया कि 3 मार्च की शाम को बेटे से बात की थी। तब उसने बताया था कि वह अच्छा है और चाईबासा जा रहा है। इसके दूसरे ही दिन उसके शहीद होने की खबर मिली। किरण के पिता ने बताया कि बेटे ने अपनी मां से कहा था कि वह जल्द घर आएगा।

किरण का जन्म 1990 में हुआ था। जन्म के 10 दिन बाद ही उनकी मां की मौत हो गई थी। उनकी सौतेली मां ने उनका लालन-पालन किया।

किरण की शुरुआती पढ़ाई संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में हुई थी। उन्होंने इंटर की पढ़ाई एसके बागे महाविद्यालय कोलेबिरा से की। झारखंड जगुवार में 2018 में उनकी नौकरी लग गई थी। वह अपने घर में भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। किरण घर में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे।

उनके पिता और मां काफी बूढ़े हो चुके हैं। वे अब कमाने की स्थिति में नहीं हैं। किरण की शादी हो चुकी थी। 2018 में शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं हो पाई थी। उनकी पत्नी टीचर हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें