झारखंड: चतरा में बड़ी कार्रवाई, TSPC के जोनल कमांडर भीखन गंझू का सहयोगी अर्जुन गंझू गिरफ्तार

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। चतरा से TSPC के जोनल कमांडर भीखन गंझू के प्रमुख सहयोगी अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया गया है।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अर्जुन गंझू (Arjun Ganjhu) के नेतृत्व में नक्सलियों के दस्ते ने अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने 3 कोयला वाहनों में आग लगा दी थी।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि चतरा से TSPC के जोनल कमांडर भीखन गंझू के प्रमुख सहयोगी अर्जुन गंझू (Arjun Ganjhu) को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि TSPC का जोनल कमांडर भीखन गंझू कोयलांचल टंडवा थाना और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी में शामिल रहा है।

खुफिया सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। नक्सली अर्जुन गंझू (Arjun Ganjhu) को पिपरवार थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के इतने नए केस, देखें लेटेस्ट अपडेट

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अर्जुन गंझू के नेतृत्व में नक्सलियों के दस्ते ने अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने 3 कोयला वाहनों में आग लगा दी थी।

अब पुलिस अर्जुन गंझू से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों के बारे में जानकारी निकाल रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें