भारतीय नौसेना ने ऑब्‍जर्वर्स के तौर पर 2 महिला अधिकारियों को चुना, थर-थर कांपेंगे दुश्मन

Indian Navy: ये जिम्मेदारी सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को दी गई है। इस पद पर महिला अधिकारियों की यह पहली पोस्टिंग है।

Indian Navy

Indian Navy: सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी (Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ( Sub Lieutenant Riti Singh) को कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये जिम्मेदारी मिली है।

देश की महिलाएं हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रही हैं। ताजा मामला भारतीय नौसेना (Indian Navy) से जुड़ा हुआ है। दरअसल भारतीय नौसेना ने पहली बार हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ‘ऑब्‍जर्वर्स’ (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में दो महिला अधिकारियों को चुना है।

ये बड़ी जिम्मेदारी सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी (Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ( Sub Lieutenant Riti Singh) को सौंपी गई है। इस पद पर महिला अधिकारियों की यह पहली पोस्टिंग है।

ये दोनों महिला अधिकारी जंगी जहाज पर बतौर ऑब्‍जर्वर्स सेवाएं देंगी। बता दें कि किसी ‘ऑब्‍जर्वर्स’ ही तय करते हैं कि कौन से हथियार, किस टारगेट पर चलाने हैं। ये एक महत्वपूर्ण फैसला होता है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 55 लाख के पार, 24 घंटे में आए 75,083 नए मामले

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी (Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ( Sub Lieutenant Riti Singh) को कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये जिम्मेदारी मिली है। ‘ऑब्‍जर्वर्स’ के रूप में कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर एक समारोह में ये दोनों अधिकारी ग्रैजुएट हुई हैं। इन दोनों अधिकारियों को फ्लाइंग प्रोसीजर्स, एयर नेविगेशन, ऐंटी-सबमरीन वारफेयर, हवाई युद्ध के दौरान आजमाई जाने वाली तरकीबों के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स की भी ट्रेनिंग दी गई है।

बता दें कि एयरफोर्स में भी हालही में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए भी एक महिला पायलट को ही चुना था।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें