
पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxalites) गांव से शहर आ रहा है, जिसके बाद एएसपी अभियान शिवकुमार राव के नेतृत्व में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
औरंगाबाद: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच बुधवार को पुलिस ने भाकपा माओवादी के नक्सली नवीन कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है।
नक्सली की गिरफ्तारी जिला मुख्यालय स्थित कामा बिगहा जीटी रोड से की गई है। वह देव थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव का निवासी है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली गांव से शहर आ रहा है, जिसके बाद एएसपी अभियान शिवकुमार राव के नेतृत्व में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस बारे में बताया कि 21 मई 2016 को देव प्रखंड के उप प्रमुख मुखिया मनोज सिंह की पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान हुई हत्या में ये नक्सली भी शामिल था।
इसके अलावा भी नक्सली (Naxalites) नवीन कुमार यादव के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। नक्सली नवीन कुमार यादव 2017 में भी जेल जा चुका है लेकिन वह करीब छह महीने ही जेल में रहा, फिर उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
नक्सली नवीन को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी अभियान ने बताया कि वर्तमान में वह इलाके में माओवादी संगठन के लिए काम कर रहा था और लोगों के बीच डर फैला रहा था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App