बिहार: जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों को हथियार मुहैया करवाने वाला नक्सली गिरफ्तार

बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Naxalites

ये नक्सली, बाकी के नक्सलियों (Naxalites) को हथियार और बाकी सामान मुहैया करवाता था। इसके अलावा ये नक्सली पहले भी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है और जेल की हवा खा चुका है।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस नक्सली की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है और वह नक्सलियों को हथियार मुहैया करवाता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात खैरा थाना पुलिस ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में छापेमारी की थी। इसी दौरान इस नक्सली (Naxalites) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी सिद्धेश्वर पासवान ने इस खबर की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद उठ रहे हैं कई सवाल, इन मुद्दों पर है सोचने की जरूरत

उन्होंने बताया कि ये नक्सली, बाकी के नक्सलियों को हथियार और बाकी सामान मुहैया करवाता था। इसके अलावा ये नक्सली पहले भी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है और जेल की हवा खा चुका है।

फिलहाल नक्सली से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि उससे कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें