बिहार: नक्सली घटनाओं में मारे गए 7 लोगों के आश्रितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, 35 लाख रुपए आवंटित

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला जमुई जिले का है। नक्सली घटनाओं में मारे गए 7 लोगों के आश्रितों को जल्द मुआवजा मिल जाएगा।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली (Naxalites) घटना में बरहट और चकाई प्रखंड के अंतर्गत 7 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद मृतक आश्रितों के लिए मुआवजा राशि भेजने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला जमुई जिले का है। अब यहां अलग-अलग नक्सली घटनाओं में मारे गए 7 लोगों के आश्रितों को जल्द मुआवजा मिल जाएगा। गृह विभाग में जिले को 35 लाख आवंटित भी कर दिए हैं।

मुआवजे की राशि नगद नहीं दी जाएगी। मृतक आश्रितों को यह राशि फिक्स डिपॉजिट के तौर पर दी जाएगी। जिला प्रशासन इस बारे में कार्रवाई कर रहा है।

गुजारा करने के लिए ऑटो चलाता है Indian Army का ये पूर्व सैनिक, 1971 के युद्ध में बहादुरी के लिए मिला था मेडल

नक्सली (Naxalites) घटना में बरहट और चकाई प्रखंड के अंतर्गत 7 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद मृतक आश्रितों के लिए मुआवजा राशि भेजने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है और 35 लाख का आवंटन प्रशासन को प्राप्त हो गया है। बता दें नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि नक्सली सुरक्षाबलों और जनता को निशाना बनाते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें