बिहार: इस IPS अधिकारी ने नक्सलियों के खिलाफ की थी ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

जमुई में बेहतर काम के लिए एएसपी सुधांशु कुमार (Sudhanshu Kumar) को गृह मंत्रालय सम्मानित करेगा। उन्हें आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Sudhanshu Kumar

इस साल बिहार के 3 पुलिस अधिकारियों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इसमें सुधांशु कुमार (Sudhanshu Kumar), तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र के राकेश राठी और लखीसराय एसपी सुशील कुमार शामिल हैं।

जमुई: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि जमुई जिले में बेहतर कार्यप्रणाली के लिए एएसपी सुधांशु कुमार (Sudhanshu Kumar) को केंद्रीय गृह मंत्रालय सम्मानित करेगा। उन्हें आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

देश के अंदर हो रही नक्सली गतिविधियों और देश विरोधी कार्यों के खिलाफ बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को हर साल गृह मंत्रालय द्वारा ये पुरस्कार दिया जाता है।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश बेनकाब, भारतीय सेना ने खोजी एक और खुफिया सुरंग

इस साल बिहार के 3 पुलिस अधिकारियों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इसमें एएसपी अभियान सुधांशु कुमार (Sudhanshu Kumar), तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र के राकेश राठी और लखीसराय एसपी सुशील कुमार शामिल हैं।

एएसपी अभियान सुधांशु कुमार नक्सल प्रभावित जमुई जिले में बीते 2 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अभियान चलाए जो काफी सफल हुए। उनकी कार्रवाई से नक्सली संगठनों को काफी नुकसान हुआ और पुलिस मजबूत हुई।

सुधांशु कुमार को आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित करने के फैसले की जानकारी जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि सुधांशु के नाम का प्रस्ताव उन्होंने ही भेजा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें