झारखंड: नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी, गुमला पुलिस ने जारी की हिट लिस्ट, 2 बड़े नक्सली रडार पर

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच गुमला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

लिस्ट में भाकपा माओवादी के 19 और PLFI के 6 उग्रवादियों (Naxalites) के नाम हैं। इन पर इनाम की राशि की घोषणा भी की गई है। पुलिस ने गांवों में पंपलेट जारी कर इनके बारे में जानकारी दी है और लोगों से अपील की है कि इन नक्सलियों की सूचना पुलिस को दे।

गुमला: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच गुमला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। मिली खबर के मुताबिक, गुमला पुलिस ने बड़े इनामी नक्सलियों की सूची जारी की है। इस सूची में 2 नक्सली हिट लिस्ट में भी हैं। इन दोनों पर पुलिस ने 25-25 लाख का इनाम रखा है।

इन दोनों नक्सलियों (Naxalites) की पहचान पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप और भाकपा माओवादी के सीनियर नेता सौरव यादव के रूप में हुई है।

लिस्ट में भाकपा माओवादी के 19 और PLFI के 6 उग्रवादियों के नाम हैं। इन पर इनाम की राशि की घोषणा भी की गई है। पुलिस ने गांवों में पंपलेट जारी कर इनके बारे में जानकारी दी है और लोगों से अपील की है कि इन नक्सलियों की सूचना पुलिस को दे।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सली हमला, फेंका ग्रेनेड और की फायरिंग

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा और उनका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। लिस्ट में नक्सलियों पर एक लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का इनाम है।

गुमला के एसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि नक्सली, गांव वालों को जंगल से लकड़ी नहीं काटने दे रहे हैं और उन्हें खेतों में जाने से रोक रहे हैं। नक्सलियों का उद्देश्य सिर्फ लेवी वसूलना है। उनका असली चेहरा पहचानने की जरूरत है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें