Today History (09 July): संजीव कुमार जयंती- बगैर संवाद बोले, सिर्फ आंखों और चेहरे से अभिनय के महारथी

Today History: संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का नाम फिल्म जगत की आकाशगंगा में एक ऐसे ध्रुव तारे की तरह याद किया जाता है, जिनके बेमिसाल अभिनय से सुसज्जित फिल्मों की रोशनी से बॉलीवुड हमेशा जगमगाता रहेगा।

Today History

Today History II Sanjeev Kumar Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 09 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  हरिहर जरी वाला उर्फ संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का नाम फिल्म जगत की आकाशगंगा में एक ऐसे ध्रुव तारे की तरह याद किया जाता है, जिनके बेमिसाल अभिनय से सुसज्जित फिल्मों की रोशनी से बॉलीवुड हमेशा जगमगाता रहेगा। संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का जन्म मुंबई में 9 जुलाई 1938 को एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करने का सपना देखा करते थे। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह अपने जीवन के शुरुआती दौर में रंगमंच से जुड़े और बाद में उन्होंने ‘फिल्मालय’ के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। इसी दौरान साल 1960 में उन्हें फिल्मालय बैनर की फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। साल 1962 में राजश्री प्रोडक्शन की निर्मित फिल्म ‘आरती’ के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया जिसमें वह पास नहीं हो सके। सर्वप्रथम मुख्य अभिनेता के रूप में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) को साल 1965 में प्रदर्शित फिल्म ‘निशान’ में काम करने का मौका मिला।

 Today History- इतिहास में 09 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 2002 – आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
  • 2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  •  

Today History- इतिहास में 08 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1962 – सुखबीर सिंह बादल – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, जो शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष हैं।
  • 1925 – गुरु दत्त – प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक
  • 1938 – संजीव कुमार – भारतीय अभिनेता
  • 1930 – के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक
  • 1900 – सत्य नारायण सिन्हा – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1923 – मानकभाई अग्रवाल – दूसरी लोकसभा के सदस्य।
  • 1845 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय – 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।

Today History- इतिहास में 08 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1991 – शेरी भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें