Muharram 2021
Muharram 2021: इस साल आज यानी 20 अगस्त को मुहर्रम की दसवीं तारीख है। मुहर्रम महीने का दसवां दिन सबसे खास माना जाता है।
आज मुहर्रम (Muharram 2021) है। यौमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में घरों में फातिहा होगा। कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने शहादत देकर इंसानियत को जिंदा किया था। यौमे आशूरा के दिन रोजा रखी जाती है। इसलिए तमाम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दें कि मुहर्रम का महीना 11 अगस्त से शुरू हुआ।
मुहर्रम का दसवां दिन आशूरा होता है। इसी दिन मुहर्रम होता है। इस साल आज यानी 20 अगस्त को मुहर्रम (Muharram 2021) की दसवीं तारीख है। मुहर्रम महीने का दसवां दिन सबसे खास माना जाता है। मुहर्रम महीने की दस तारीख को कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस जंग में उनके 72 साथी भी शहीद हुए थे।
कर्बला की जंग हजरत इमाम हुसैन और यजीद की सेना के बीच हुई थी। हजरत इमाम हुसैन का मकबरा इराक के शहर कर्बला में उसी जगह है जहां यह जंग हुई थी। यजीदियों ने नमाज की हालत में धोखे से हजरत इमाम हुसैन पर वार कर शहीद कर दिया था। हजरत इमाम हुसैन ने शहादत देकर कयामत तक के लिए इंसानियत को जिंदा कर दिया।
ये भी देखें-
उन्होंने यह सबक दिया कि हालात कैसे भी हो हक और बातिल की लड़ाई में हक से किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटना चाहिए। मुहर्रम की दस तारीख को मातम मनाया जाता है। यह मातम हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में मनाया जाता है। मुहर्रम में मुसलमान हजरत इमाम हुसैन की इसी शहादत को याद करते हैं। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग 10 तारीख को बड़ी तादाद में ताजिया और जुलूस निकालकर गम मनाते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App