गिरिडीह: 11 साल से फरार चल रहा था नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई कोरोना की जांच

इस नक्सली (Naxalites) ने कई नक्सली नेताओं के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इसे 2008 से ही खोज रही थी। शुक्रवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Naxalites

इस नक्सली (Naxalites) ने कई नक्सली नेताओं के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इसे 2008 से ही खोज रही थी। शुक्रवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

झारखंड: गिरिडीह पुलिस को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम 11 साल से फरार चल रहे नक्सली त्रिवेणी यादव को पीरटांड़ से गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्रिवेणी यादव अपने घर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नावाडीह आया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर उसे घर से ही पकड़ लिया।

बता दें कि इस फरार नक्सली (Naxalites) के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। इसमें गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाने में 2009 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस आरोपी के खिलाफ पीरटांड़ थाने में साल 2008 और 2010 में 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा उस पर नक्सली मामलों में अलग-अलग केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नाले से मिला भागे हुए आतंकी का शव, बडगाम में 4 दिन पहले सुरक्षाबलों से हुई थी मुठभेड़

बता दें कि इस नक्सली ने कई नक्सली नेताओं के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इसे 2008 से ही खोज रही थी। शुक्रवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार किए गए इस नक्सली को मेडिकल और कोरोना जांच के बाद गिरिडीह के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी गुप्तेश्वर शर्मा ने बताया कि ये नक्सली लगभग 11 सालों से फरार चल रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें