UP Bypolls 2020: सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में BJP ने बनाई बढ़त

UP Bypolls 2020: उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती चल रही है।

UP Bypolls 2020

यूपी विधानसभा की सात खाली सीटों पर उपचुनाव (UP Bypolls 2020) के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सीटों 88 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

UP Bypolls 2020: उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। रुझानों में फिलहाल सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) का पलड़ा भारी है।

शुरुआती रूझानों में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नौगावां सादत से सपा आगे चल रही है। वहीं, जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

Madhya Pradesh ByPolls: आज आएंगे मध्यप्रदेश उपचुनावों के नतीजे, शरुआती रुझानों में BJP आगे

यूपी विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जाने वाले इस उपचुनाव के नतीजे अहम साबित होंगे। बता दें कि यूपी विधानसभा की सात खाली सीटों पर उपचुनाव (UP Bypolls 2020) के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सीटों 88 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है।

उत्तर प्रदेश में जिन 7 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से एक सीट सपा के पास और 6 सीटें भाजपा के पास थीं। सपा के पास जौनपुर की मल्हनी सीट थी। बाकी छह सीटें भाजपा के पास हैं। इनमें से दो सीटें घाटमपुर और नौगावां सादात प्रदेश सरकार के मंत्रियों के निधन से खाली हुई हैं।

ये भी देखें-

घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण और अमरोहा की नौगावां सादात से विधायक चेतन चौहान का इसी साल देहांत हो गया था। गौरतलब है कि फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव (UP Bypolls 2020) हुआ था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें