बिहार: औरंगाबाद में दो नक्सली गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन कंपनी से वसूलने गए थे लेवी

रेलवे लाईन का निर्माण करवा रही कंपनी बिल्डकॉन से लेवी मांगा था इन नक्सलियों ने।

naxal, naxal arrested, bihar naxal, aurangabad naxal, two naxals arrested, crpf, sirf sach, sirfsach.in

बिहार के औरंगाबाद से दो नक्सली गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर इलाके से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने 28 जून को दी। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा-माओवादी के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर नवीनगर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान चलाकर इन तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर से डाल्टेनगंज-गढ़वा तक रेलवे लाईन का निर्माण करवा रही कंपनी बिल्डकॉन से लेवी मांगने का आरोप है। गिरफ्तार नक्सलियों में नवीनगर थाना के बैरिया गांव का रहने वाला सत्येंद्र ऊर्फ शेखर, सिंघपुर का रहने वाला पप्पू पाल और गजहंडाका रहने वाला रणविजय सिंह शामिल है।

इससे पहले बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड से पुलिस ने देसी हथियार के साथ एक नक्सली और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई सीआरपीएफ (CRPF) के द्वारा की गयी जिसमें दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिले के नक्सल प्रभावित हरणी पंचायत के हरणी और जमनपुरा गांव से गिरफ्तार नक्सली का नाम धनेश्वर खैरवार है। वह कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों ने हरणी गांव से उसके एक अन्य साथी अजय तांती को भी गिरफ्तार किया। अजय तांती हरणी गांव में एक क्लीनिक चलाता है।

नक्सलियों का इलाज करने, उनको खाना पहुंचाने और नक्सलियों की और भी कई तरीकों से मदद करने की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों नक्सलियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 315 बटालियन ने गिरफ्तार किया। साथ ही नक्सली धनेश्वर खैरवार के पास से एक देसी हथियार भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से खैरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जिला पुलिस के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन तथा एरिया डॉमिनेशन किया जा रहा था। इसी कड़ी में 26 जून को भी जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद सीआरपीएफ को यह सफलता मिली।

पढ़ें: ‘उड़न परी’ पीटी उषा का ही कमाल था कि एथलेटिक्ट ने क्रिकेट को भी पछाड़ दिया था

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें